फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सड़क किनारे मिला हिसावदा गांव के मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। हिसावदा गांव के समीप मजदूर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। जिसके सिर में चोट के निशान भी मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हिसावदा गांव निवासी सतबीर उर्फ सत्तू (45) गांव में ही खेतों में मजदूरी करता था। जो शुक्रवार की शाम रतनपुरी गांव में गन्ने की बंधाई की मजदूरी लेने के लिए गया था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। बताया कि परिजनों ने गांव में सतबीर को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। शनिवार सुबह किसान खेतों में गए तो सतबीर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। जिसके सिर में चोट के निशान लगे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सतबीर के चार बच्चे है, जिसने एक बेटी की शादी कर दी थी। इस मामले में थाना प्रभारी बच्चू सिंह का कहना है कि मृतक के सिर में चोट के निशान मिले है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें