फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला रुड़की कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष का शव

Sat, 01 Jul 2023 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की देर रात माल गोदाम के पास रुड़की कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष का शव पड़ा मिला। इसे लोग आत्महत्या मानकर चल रहे है, वहीं परिजनों के इससे इंकार करने के बाद जीआरपी आत्महत्या या फिर हत्या को लेकर उलझ गई है। फिलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रुड़की के लालकुर्ती निवासी 60 वर्षीय गौरीशंकर खंडेलवाल पुत्र हजारीलाल कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष थे। बृहस्पतिवार की रात रेलवे स्टेशन बड़ौत पर मालगोदाम के सामने रेलवे ट्रैक पर उनका का शव पड़ा मिला। इस दौरान कुछ लोगों ने बताया कि गौरीशंकर ने दिल्ली से शामली जाने वाली 01623 ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। सूचना पर जीआरपी इंस्पेक्टर शैनेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को इसकी सूचना दी थी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई जयचंद ने आत्महत्या करने की बात से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि गौरीशंकर के साथ कोई हादसा होने या फिर हत्या की आंशका जताई है। बताया जा रहा है कि गौरीशंकर रुड़की कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष थे। वह फिलहाल कोचिंग सेंटर का संचालन कर रहे थे। जीआरपी पूरे मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर शैनेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से आत्महत्या लग रही है, फिर भी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें