दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में एक युवक फंदे पर लटका मिला। वहीं, परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक का शव छत से लटका मिला। परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह इसकी पुलिस को जानकारी नहीं दी। वहीं, उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक का बुधवार को जन्मदिन था। इसके चलते उसके तीन-चार दोस्त इसी मकान में उसके साथ रागिनी गा रहे थे। वहीं, देर रात तक दावत का दौर चला। ग्रामीणों में चर्चा है कि दोस्तों के बीच झगड़ा हो गया होगा और युवक फंदे पर झूल गया। हालांकि इंस्पेक्टर दिनेश चिकारा का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद