छपरौली। राजकीय बीज भंडार के प्रभारी महेश खोखर ने बताया सभी राजकीय बीज भंडार केंद्रों में किसानों को डी कंपोजर नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। इसका छिड़काव करने से खेत की पत्ती की खाद बनेगी। इससे मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ेगी। डी कंपोजर का प्रयोग करने से खेतों में फसल के अवशेषों को जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसका घोल बनाकर खेतों में छिड़काव करने फसल के अवशेषों को आसानी से लगाकर खाद में परिवर्तित किया जा सकता है। सभी राजकीय बीज भंडार केंद्रों में डी कंपोजर किसानों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।