संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वार्डन मधु त्यागी ने फीता काटकर किया। सबसे पहले कबड्डी का आयोजन हुआ। इसमें कक्षा आठ की दो टीमें ए और बी ने प्रतिभाग किया। टीम ए 25-19 के अंकों से विजयी रही। अंजली, उजमा, तनु, शिवानी पायल, खुशी, प्रिया व भारती का प्रदर्शन शानदार रहा। लंबी कूद में कक्षा आठ की अंजलि प्रथम, तनु द्वितीय व पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में तनु ने प्रथम और अंजली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में गुड़िया प्रथम, तनु द्वितीय व पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों वार्डन ने स्कूल की ओर से सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में वार्डन मधु त्यागी, पूनम, सुजाता, प्रतिभा, मोनिका, मीनाक्षी, सुरेंद्र कुुमार, रश्मि का योगदान रहा।