फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में महामारी से मौत का रखे आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में किए जा रहे क्रिया-कलापों एवं विशेष स्वच्छता अभियान के अनुश्रवण व मूल्याकंन के लिए मंडल, जनपद एवं विकास खंड स्तर पर सहायक विकास अधिकारियों को नियमित भ्रमण किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। एडीओ पंचायत सुधीर तोमर ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक दिन गांवों का भ्रमण कर सूचना गूगल शीट पर प्रतिदिन दोपहर 2 बजे तक भरकर सुनिश्चित करायी जा रही है। बताया कि कोविड महामारी से मृत्यु की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है और पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। इस संबंध में ग्राम सचिवों व प्रधानों को भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें