फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दशलक्षण पर्व 8 से, तैयारियां जोरों पर, 18 को निकली जाएगी स्वर्ण रथ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जैन धर्म का पर्यूषण पर्व शुरू हो चुका है। अब आगामी 8 सितंबर से दशलक्षण पर्व भी शुरू होगा। इसको लेकर जैन समाज के श्रद्धालु उत्साहित हैं।
विज्ञापन

जैन मुनि विशुभ्र सागर महाराज के पावन सानिध्य में श्री 1008 अजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में 18 सितंबर को प्रात 11 बजे स्वर्ण रथ यात्र निकाली जाएगी। यात्रा अजितनाथ मंदिर से चलकर, नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई पांडुशिला मैदान पहुंचेगी। मैदान में मेले का आयोजन किया जाएगा। 8 सितंबर से 17 सितंबर तक दशलक्षण पर्व के पावन अवसर पर अजितनाथ सभागार में विधान का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों को जिम्मेदारियों सौंपी गई है। मेला मंत्री मुकेश जैन, संजय जैन, अंकुर जैन, अखिलेश जैन को बनाया गया है। विधान संयोजक की जिम्मेदारी वरदान जैन, सुधीर जैन, जिनेंद्र जैन, राकेश जैन, बालकिशन जैन, आशीष जैन को दी ई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें