दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर कांवड़ मार्ग के बीच में खड़े आवारा गोवंश
- फोटो : BARAUT
कांवड़ मार्ग पर आवारा पशुओं से खतरा, हादसे की आशंका
बड़ौत। भले ही कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आवारा पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन ने संबंधित विभाग के अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बावजूद कांवड़ मार्ग पर आवारा पशु घूम रहे हैं। आवारा पशु कभी भी आपस में भिड़ जाते हैं। जिससे कांवड़ियों के साथ हादसे की आशंका बनी हुई है।
कांवड़ यात्रा शुरू होते ही डीएम ने कांवड़ मार्ग से आवारा पशुओं को हटाने के लिए पशु पालन विभाग सहित एसडीएम को निर्देशित किया था। कांवड़ मार्ग पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई थी। बावजूद इसके बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग सहित दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगभग हर जगह आवारा पशुओं की भीड़ लगी रहती है। आवारा पशुओं की वजह से कांवड़ियों को परेशानी हो रही है। कांवड़िया संजीव, प्रदीप, आशीष ने बताया कि जगह-जगह आवारा पशुओं के झुंड मौजूद हैं। आवारा पशुओं के हमले से कांवड़िये घायल भी हो सकते हैं और कांवड़ खंडित होने का खतरा भी बना रहता है।
एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को इसके लिए आदेश दे रखे हैं।