डांस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल
बड़ौत (बागपत)। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक से बढ़कर एक डांस कर धमाल मचाया। डांस प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर, डॉ. गीतांजली तोमर व प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में येलो, रेड, ग्रीन व ब्लू हाउस के बच्चों ने प्रतिभाग किया और गुजराती, राजस्थानी, हरयानवी व पंजाबी डांस कर धमाल मचाया और जमकर तालियां बटोरी। जज की भूमिका डॉ. गीतांजली तोमर, स्वाति पाटनवाल ने निभाया। सीनियर वर्ग में रेड हाउस से हर्षिता, आयुश, प्रिया, अंशिका पंवार, इंशा, अंजली, अक्षय, अवनी, पायल, मंयक, अवि ने पिंकी के नेतृत्व में प्रथम, ब्लू हाउस ने द्वितीय, येलो व ग्रीन हाउस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में येलो हाउस से खुशी, वैश्वी, तनिष्का, तन्यम, सौरभ ने नेहा तोमर के नेतृत्व में प्रथम, रेड और ग्रीन हाउस ने संयुक्त रूप से द्वितीय व ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संचालन संयम कुमार व कृतिका ने किया। विजेता टीम को संस्था की प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य जेपी सिंह, सरोज तोमर, पिंकी, संगीता, अनुराधा शर्मा, रीता, नेहा तोमर, कोमल त्यागी, पिंकी, पूजा का योगदान रहा।