फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आईटीआई में प्रवेश के लिए जल्द जारी हो सकती है कटऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए जल्द ही कटऑफ जारी हो सकती है। जिले में राजकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 416 सीटों पर दो हजार से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराए हैं। संस्थान में प्रवेश के लिए शासन स्तर से कटऑफ जारी होने पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के राजकीय औद्योगिक संस्थान में 13 ट्रेड की 416 सीटें हैं। इनमें से 128 सीट रिजर्व हैं। संस्थान में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने की तिथि तीन जुलाई निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर दस जुलाई कर दिया गया। संस्थान में प्रवेश के लिए दस जुलाई तक दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। संस्थान के प्राचार्य डॉ़ नीरज कुमार ने बताया कि संस्थान में प्रवेश के लिए शासन स्तर से कटऑफ जारी की जाएगी, जिसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
-
इन ट्रेड में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
कटऑफ जारी होने पर संस्थान में इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, फीटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, फैशन डिजाइनिंग, रेफ्रिजरेटर एंड एयर कंडीशन, ड्रेस मैकिंग एंड ब्यूटीशियन, ट्रांसमैन, मैकनिकल, प्लंबर, मैकेनिकल, इंफॉरमेशन कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रोनिक मैकेनिकल की ट्रेड के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें