करंट लगने से लाइनमैन झुलसा, दिल्ली भर्ती
खेकड़ा। शहर के मोहल्ला विजयनगर निवासी अमित कुमार विद्युत संविदा कर्मी है। वह खेकड़ा बिजलीघर में लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। सोमवार को शाम करीब आठ बजे वह बिजलीघर में तैनात एसएसओ से शट डाउन लेकर शहर में लाइन में आए फाल्ट को दूर कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। इससे खंभे पर चढ़कर फाल्ट दूर कर रहे संविदा कर्मी अमित गंभीर रुप से झुलस कर नीचे गिर पडे़। कुछ लोगों ने हादसे की सूचना बिजलीघर में दी। ूविद्युत कर्मी और परिजन झुलसे कर्मी को खेकड़ा सीएचसी में लग गए। वहां के चिकित्सकों की सलाह पर परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत चिंताजनक है। लाइन में करंट दौड़ने का कारण पता नहीं लगा। जेई टाऊन पंकज कुमार ने कहा मामले की जांच कराई जाएगी।