कूलर में आया करंट, स्कूली बस के चालक की मौत
बागपत। लुहारा में कूलर में करंट आने से स्कूली बस के एक चालक की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छाया है।
ग्राम लुहारा निवासी 32 वर्षीय गौरव यादव उर्फ कालू पुत्र इंद्रराज अपने बेटे दस वर्षीय नैतिक के साथ मकान में सोए हुए थे। रात में कूलर से करंट लगने से उनकी मौत हो गई । शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने देखा तो हादसे का पता चला। गौरव की पत्नी का करीब छह माह पूर्व बुखार से निधन हो गया था। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अपनी बुआ के पास रहता है। परिवार में कोहराम मचा हैं। ग्रामीणों का घर पर तांता लगा है। संवाद