बड़ौत। कांवड़ यात्रा के कारण मेरठ, मुजफ्फरनगर व शामली समेत कई रूटों पर बस बंद हो गई हैं। इससे करीब 60 बसों के पहिए थम गए हैं, जो डिपो में खड़ी कर दी गई हैं। इससे लोगों के सामने आवागमन में परेशानी बढ़ गई है। लोगों को निजी वाहनों के सहारे और लिफ्ट लेकर सफर करना पड़ रहा है। कांवड़ यात्रा के चलते कांवड़ियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए शामली, मेरठ व मुजफ्फरनगर समेत कई रूटों पर बसों को बंद कर दिया गया है। इन पर चलने वाली करीब 60 बसों के पहिए थम गए। बसों के नहीं चलने से लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग निजी वाहनों से अधिक पैसा खर्च करके आने-जाने को मजबूर हैं। किसी के पास निजी वाहन नहीं हैं तो वह दूसरों से लिफ्ट लेने के लिए घंटों तक खड़ा रहता है। इस तरह बसें बंद होने से दूर जाने वाले लोगों के लिए परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।
ये बसें कांवड़ यात्रा खत्म होने तक बंद रहेंगी। तब तक यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी क्योंकि ट्रेनों के अंदर भी काफी भीड़ बढ़ गई है।