बागपत। गर्मी में सीटी स्कैन की मशीन हांफ रही है। जिससे वहां पहुंच रहे मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। हालात यह है कि 50 सीटी स्कैन करने के बाद मशीन गर्म होने के कारण बंद करनी पड़ रही है।
जिला अस्पताल में रोजाना 70 से 80 मरीज सीटी स्कैन कराने के लिए पहुंच रहे है। जिला अस्पताल में मशीन 50 सीटी स्कैन करने के बाद गर्म हो रही है। जिससे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मशीन को ठंडा करने के लिए बंद करते है। मशीन बंद होने के कारण मरीजों को सीटी स्कैन कराने के लिए इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ एसके चौधरी ने बताया कि गर्मी अधिक होने के कारण 50 सीटी स्कैन करने के बाद गर्म हो रही है। जिससे मशीन को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ रहा है।