-दोनों मिलों में पेराई के लिए पहुंचा गन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत और रमाला मिल में आज से पेराई शुरू हो जाएगी। सोमवार को दोनों मिलों पर पेराई के लिए गन्ना पहुंच गया है। वहीं दोनों मिलों की ओर से इंडेट जारी कर दिया गया है।
बागपत शुगर मिल के प्रबंधक वीपी पांडेय ने बताया कि सोमवार को मिल में ढाई हजार क्विंटल गन्ना पहुंचा है। मिल में मंगलवार से गन्ने की पेराई शुरू कराई जाएगी। मिल की ओर से किसानों का इंडेट भी जारी कर दिया है। उधर, रमाला शुगर मिल के प्रबंधक शादाब असलम ने बताया कि मिल की ओर से सोमवार को 20 हजार क्विंटल गेट और 15 हजार क्विंटल क्रय केंद्रों का इंडेट जारी कर दिया है। मंगलवार को मिल में पेराई शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है।