बालैनी के चकबन्दी देवता पर पूजा करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़ ढ्ढठ्ठड्ढश3
- फोटो : BAGHPAT
बालैनी। डौलचा गांव स्थित चकबंदी देवता मंदिर रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बागपत के अलावा आसपास के जनपदों से आए श्रद्धालुओं पे पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। मंदिर परिसर में भंडारों का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। बता दें कि चकबंदी देवता मंदिर की काफी मान्यता है। इस मंदिर में कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। मंदिर को बमी वाले बाबा का मंदिर भी कहा जाता है। पुजारी नरेंद्र ने बताया कि उनकी कई पीढ़ियां इस मंदिर की देखभाल करती आ रही है। होली और दिवाली पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए आते है। प्रत्येक रविवार भक्तों की भीड़ लगी रहती है।