संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दिवाली पर खरीदारी करने के लिए रविवार को बाजारों में सुबह से लेकर देर शाम तक भीड़ लगी रही। लोगों ने गिफ्ट, मिठाई व अन्य सामान की खूब खरीदारी की।
बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अमीनगर सराय, अग्रवाल मंडी टटीरी समेत सभी नगरों के बाजारों में गिफ्ट पैक, मिठाई, इलेक्ट्रॉनिक्स समेत अन्य सामान की खरीदारी के लिए लोग बाजार में पहुंचे। बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। जिससे बाजारों में रौनक दिखाई दी। बाजार में लोगों को लुभाने के लिए नए आइटम उपलब्ध रहे। व्यापारियों के अनुसार इस बार दिवाली पर व्यापार काफी अच्छा रहा और व्यापारियों के लिए यह सुखद संदेश है।