तोड़फोड़ के बाद क्षतिग्रस्त सामान दिखाते कैफे मालिक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पांच-छह युवकों ने बिजरौल रोड पर स्थित एक साइबर कैफे की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और कैफे मालिक से मारपीट भी की। आरोप है कि आरोपी युवक गल्ले से 3500 रुपये भी लूटकर भी ले गए। पीड़ित ने वारदात को लेकर कोतवाली में तहरीर दी।
बिजरौल रोड पर वितेंद्र पंवार पुत्र वेद पाल पंवार निवासी आदमपुर की मनु साइबर कैफे के नाम से दुकान है। रविवार को उसके साइबर कैफे में पांच छह युवक आए और फार्म भरने के दौरान पैसे को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते युवकों ने कैफे में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कैफे मालिक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
बाद में आरोपी युवक कैफे की दुकान के गल्ले से 3500 रुपये भी लूटकर ले गए। शोर मचाने पर जब आसपास के दुकानदार कैफे की तरफ दौड़े तो आरोपी युवक भाग गए। वितेंद्र ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी।