फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के कपड़े फाड़ने पर हुआ हंगामा

Mon, 08 Aug 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना कस्बा के देशराज मोहल्ला निवासी महिला का आरोप है कुछ लोग मकान के बाहर खडे़ होकर नशा करते हैं। मना करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इससे वहां हंगामा हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। उसने कोतवाली में घटना की शिकायत की। 
विज्ञापन


  देशराज मोहल्ले की विशेष समुदाय की महिला ने बताया मोहल्ले के दूसरे समुदाय के कुछ लोग उनके मकान के सामने खड़े होकर पिछले काफी समय से नशा करते हैं। उसने कई बार उन्हें ऐसा करने से मना किया। आरोपी उसके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करते थे। 

रविवार सुबह भी आरोपियों ने ऐसा ही किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, उसके कपड़े तक फाड़ दिए। इससे वहां हंगामा हो गया।
विज्ञापन


मोहल्ले के काफी लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पुराना कस्बा निवासी निक्कू ने कहा परिजनों ने उस पर हमला कर दिया। उसने कोतवाली पर घटना की शिकायत की। 

मीतली में व्यक्ति को पीटा 
बागपत। मीतली गांव के नरेश ने कहा गांव के कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। आए दिन गाली-गलौज कर मारपीट करते हैं। रविवार को भी उसके साथ मारपीट की गई। उसने पुलिस से शिकायत की। 

मकान कब्जाने का आरोप 
दाहा। मोहम्मदपुर खुंटी गांव की महिला मोनिका की शादी मुजफ्फरनगर में हुई थी। वह अपने परिवार के साथ अपने मायके में रहती है। आरोप है उसके परिवार के कुछ लोगों ने उस पर हमला कर मकान पर कब्जा कर लिया है। उसने पुलिस से शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें