फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने बाइक सवार कपड़ा व्यापारी को लूटा

Fri, 14 Oct 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मांगरौली-रंछाड़ मार्ग पर तीन बदमाशों ने तमंचों के बल पर कपड़ा व्यापारी से नगदी, बाइक, मोबाइल और कपड़े लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। इस संबंध में कपड़ा व्यापारी ने तहरीर दी।
विज्ञापन


इरशाद पुत्र हनीफ कुरैशी पिछौकरा गांव का रहने वाला है। वह बाइक पर कपड़ा बेचता है। बृहस्पतिवार की शाम इरशाद चौगामा क्षेत्र में कपड़ा बेचने के बाद पुसार से मांगरौली-रंछाड़ मार्ग होता हुआ अपने गांव लौट रहा था। जब वह मांगरौली और रंछाड़ के बीच पहुंचा तो वहां पहले से ही खड़े तीन बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया।

बदमाशों ने इरशाद से 10 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल, हजारों रुपये की कीमत के कपड़े और बाइक लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने इरशाद को मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सरे शाम लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इस संबंध में इरशाद ने तहरीर दी। देर रात पुलिस ने बताया वारदात स्थल से करीब छह किमी दूर कपड़ा व्यापारी से लूटी गई मोटर साइकिल और कपड़ा एक खेत में पड़ा मिला। पुलिस टीम बाइक और कपड़ा थाने में ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें