सिनौली से बाइक पर नगदी लेकर आ रहे अधिशासी अभियंता प्रथम के खजांचियों को तमंचों की बटों से घायल कर बाइक सवार तीन बदमाश तीन लाख रुपये लूटकर ले गए। दिनदहाड़े हुई लूट से विद्युत कर्मचारियों में रोष है।
घटना में घायल बूलचंद पुत्र श्याम सिंह बड़गांव सहारनपुर और रामकिशन पुत्र जीवन निवासी गांव कुुंडू बुलंदशहर हैं। ये दोनों कोताना रोड स्थित अधिशासी अधिशासी अभियंता प्रथम कार्यालय में खजांची हैं। शनिवार को सिनौली गांव में विद्युत निगम का बिल भुगतान के लिए कैंप लगाया गया था।
शाम को दोनों खजांची एक बाइक से नगदी लेकर बड़ौत आ रहे थे। जब ये गायत्री देवी कॉलेज के नजदीक रजवाहे की पुलिस पर पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और इनके हाथ से बैग छीनना चाहा तो विरोध करने पर दोनों को तमंचों की बटों से घायल कर बैग लूटकर भाग गए। बैग में तीन लाख रुपये थे। सूचना पर घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सोमपाल, जेईं इंद्रपाल, पवन, अंकुर, अंकित, एसडीओ रितेश ने खुलासे की मांग की है।