फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ के तीन आरोपियों को जेल

Thu, 22 Oct 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत की छपरौली चुंगी पर एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया गया। उधर, आरोपी पक्ष के लोगों ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर कोतवाली पर धरना दिया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया लेकिन बाद में जांच आरोप झूठा पाए जाने पर उसे स्पंज कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार की देर रात छपरौली चुंगी पर दुर्गेश रेस्टोरेंट पर एक संप्रदाय के लोगों ने हंगामा कर जमकर तोड़फोड़ की थी। इसमें रेस्टारेंट मालिक सुनील और एक बीएसएफ का जवान अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद तनावपूर्ण स्थिती पैदा हो गई थी।

इस मामले में बीएसएफ के जवान अनिल कुमार ने कासिम, फरमान और सूफियान को नामजद कराते कई के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने तीनों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां उसे उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं, बुधवार की देर रात आरोपी पक्ष के लोगों ने कोतवाली पर धरना देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने सूफियान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली। मगर, जांच में कोई साक्ष्य न मिलने और मामला झूठा पाए जाने पर उसे स्पंज कर दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसआई विजय सिंह ने बताया कि कुछ लोग माहौल बिगाड़ना चाहते थे। उन लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें