फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तवेलागढ़ी गांव के युवक की बुढ़ाना में हत्या 

Wed, 15 Feb 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत के दोघट के तवेलागढ़ी गांव से तीन दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव बुढ़ाना के जंगल में पड़ा मिला है। शव मिलने की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

मृतक अमित (18) पुत्र स्व. अतर सिंह तवेलागढ़ी गांव का रहने वाला था। 12 फरवरी को वह बुग्गी का बैरिंग लेने के लिए बुढ़ाना गया था, लेकिन वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, मगर कुछ पता नहीं चल सका था। परिजनों ने थाने पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार की दोपहर परिजनों को सूचना मिली कि अमित की हत्या हो चुकी है और उसका शव बुढ़ाना के जंगल में एक किसान के खेत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान राजीव कुमार व मृतक का भाई आदेश मौके पहुंचे। बुढ़ाना थाना पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक के भाई आदेश ने बुढ़ाना थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने बताया कि उसकी जेब से एटीएम कार्ड मिला है। जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई। 
  मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला 
खेकड़ा। नगर निवासी विवाहिता को दहेज लोभियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर निवासी एक महिला की गत चार वर्ष पूर्व छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। मंगलवार की शाम खेकड़ा थाने में विवाहिता घायल अवस्था में परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंची। विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर समेत पांच के खिलाफ दी तहरीर में कहा शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में गाड़ी लाने की मांग कर उसे प्रताड़ित करने के साथ ही मारपीट करने लगे थे। कई बार मायके वालों ने वहां पहुंच उन्हें समझाया, लेकिन वह नहीं माने। मंगलवार को ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने विवाहिता का उपचार कराकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने कहा तहरीर लेकर जांच कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें