फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ में तमंचा और नहीं पता मौत की वजह, सिपाही के भाई की जंगल में पड़ी मिली लाश

Sat, 05 Oct 2019 11:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बिराल-बासौली गांव के जंगल में नलकूप पर बने कमरे की छत पर दिल्ली पुलिस में सिपाही के 42 वर्षीय भाई का गोली लगा शव मिला है। उसके हाथ में तमंचा था। परिजन खुद को गोली मारकर आत्महत्या करना बता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तमंचे को कब्जे में ले लिया। घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


किशनपुर बिराल गांव निवासी अनिल कुमार खेतीबाड़ी करता था। उसका छोटा भाई वीरेंद्र दिल्ली पुलिस में सिपाही है। शनिवार शाम पांच बजे वह घर से अपने नलकूप पर गया था। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। शाम को सात बजे के लगभग नलकूप पर बने कमरे की छत पर अनिल का गोली लगा शव पड़ा मिला। उसकी गर्दन में गोली लग कर सिर की तरफ से बाहर निकली हुई थी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

यह भी पढ़ें: शराब पार्टी चलती रही और सात घंटे तक पड़ी रही मुकुल की लाश, सनसनीखेज खुलासा, सामने आई असली सच्चाई
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तमंचे को कब्जे में लिया है। परिजनों ने बताया कि अनिल ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके गोली मारकर आत्महत्या की आशंका है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। अनिल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी का रोकर बुरा हाल था। अनिल की एक पांच साल की बेटी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें