फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में पूर्व फौजी पर जानलेवा हमला 

Wed, 15 Feb 2017 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
dalit beaten
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के भड़ल गांव में रंजिश को लेकर दो युवकों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से एक परिवार पर हमला कर घायल किया और जान से मारने की धमकी देेेकर भाग निकले। घायल को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 घायल परवेंद्र पुत्र महावीर भड़ल गांव का रहने वाला है। वह सेवानिवृत्त फौजी है। उसकी गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश है। इसी रंजिश को लेकर सोमवार को जब वह अपने परिवार के साथ घर में बैठा था। दो लोग धारदार हथियार लेकर घर में घुसे और उस पर हमला बोल दिया। इससे परवेंद्र बेहोश होकर गिर गया। उसे गंभीर रूप से घायल कर जान से मारने की धमकी देेकर भाग निकले। परिजनों ने कहा हमलावरों ने कई बार उन पर जानलेवा हमला किया है। बार-बार शिकायतों के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने घायल को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया है। वहां से परवेंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में उसने दोघट थाने में दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें