फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाई लेने गई सिपाही की पत्नी, चोरों ने घर खंगाला  

Sat, 18 Feb 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत के दोघट के गांगनौली गांव में एक सिपाही के घर के ताले तोड़कर बदमाशों ने हजारों की नगदी समेत लाखों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। सिपाही की पत्नी शुक्रवार की सुबह घर का ताला लगाकर दवाई लेने बड़ौत चली गई थी। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

गांगनौली गांव सतपाल राजस्थान पुलिस में सिपाही है। उसकी पत्नी शारदा शुक्रवार की सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद खुद दवाई लेने के लिए बड़ौत चली गई थी। वह घर में ताला लगाकर गई थी। दवाई लेकर जब वह बड़ौत से लौटी तो घर के बाहर के दरवाजे का ताला टूटा था। अंदर पहुंची तो देखा कि चोरों ने अलमारी के भी ताले तोड़ रखे थे। यह देख सिपाही की पत्नी को होश उड़ गए। उसने बताया कि चोर अलमारी में रखी 50 हजार की नकदी, लाखों रुपये की कीमत के सोने, चांदी के जेवरात, जिनमें गले का सोने का हार, अंगूठी, कानों के कुंडल, बाली, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब आदि शामिल हैं, चोरी कर ले गए। सिपाही की पत्नी शारदा ने दोघट थाने पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची जांच पड़ताल की। इसके बाद पीड़िता ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात से गांववालों में आक्रोश व्याप्त है।

कांशीराम कॉलोनी में ताला तोड़कर घर में चोरी  
बड़ौत। दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार की रात बदमाश एक मकान के ताले तोड़कर हजारों की नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित जगदीश प्रसाद शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे परिवार सहित बृहस्पतिवार की सुबह बाहर गए थे। शुक्रवार को जब घर आए तो मकान के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने बताया कि बदमाश सात हजार की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात, गैस सिलेंडर व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें