फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा आश्रम में छापा

Wed, 20 Dec 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पर मौजूद सेवादार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा के पंचकुला में हुए उपद्रव के आरोपी सेवादारों की गिरफ्तारी के लिए सोमवार को रात के समय में एसआईटी हरियाणा की टीम ने डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में छापेमारी की।  
विज्ञापन


टीम ने आश्रम में मौजूद सेवादारों से पूछताछ की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। उधर सेवादारों ने कहा संत गुरमीत राम रहीम इंसा महाराज ने उन्हें केवल मानवता व भलाई के कार्य सिखाएं है।

एसएचओ पंचकुला जसपाल सिंह के नेतृत्व में गठित पांच सदस्य की टीम ने पंचकुला में हुए उपद्रव में आरोपी सेवादार आदित्य इंसा व फूल कुमार इंसा की तलाश में सोमवार की देर शाम डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में छापेमारी की।
विज्ञापन


टीम ने आश्रम में मौजूद सेवादारों से उक्त आरोपी सेवादारों के संबंध में पूछताछ की। टीम ने सेवादारों को बताया कि फरार आरोपी सेवादार आदित्य इंसा व फूल कुमार ने पंचकुला में जमकर उपद्रव किया था। 

पूछताछ के बाद टीम रात में ही लौट गई। दूसरी तरफ सेवादार कंवर पाल इंसा, ओमपाल इंसा, राजपाल सिंह, धर्मवीर सिंह ने बताया कि आश्रम में प्रत्येक रविवार को राम नाम पर चर्चा होती है और सेवादार अपनी सेवा में लगे हैं। संत गुरमीत राम रहीम ने कभी हिंसा वाला काम नहीं सिखाएं है। कैंटीन में भी कार्य जारी है। 

प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम ने मानवता व भलाई के कार्य सिखाए है।  आश्रम के किसी भी सेवादार ने अशांति फैलाने का काम नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया सोमवार की रात में आश्रम में एसआईटी हरियाणा की टीम आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें