फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आरोपियों के घरों की कुर्की की तैयारी

Mon, 20 Mar 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा डबल मर्डर केस में फरार चल रहे चार आरोपियों के मकान की पुलिस ने कुर्की करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी है। 
विज्ञापन


खेकड़ा की चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र और उनके साथी बाशिद की 19 फरवरी की रात कस्बे में पांडव पुलिया के पास गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर भारी हंगामा हुआ था।

मृतक पुष्पेंद्र के भाई डाक्टर सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर कर्मवीर, सहदेव, जयवीर, रोहताश, रामकुमार, रोहन और प्रवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस तीन आरोपी जयवीर, रोहताश और कर्मवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। उनके मकान पर कुर्की पूर्व नोटिस भी चस्पा हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब पुलिस ने आरोपियों के मकान की कुर्की करने की तैयारी शुरू कर दी है। खेकड़ा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव का कहना  है कि इस मामले में कोर्ट में अर्जी लगा दी गई है। अनुमति मिलते ही आरोपियों के मकान की कुर्की कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें