फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने नेशनल शूटर को दीं यातनाएं

Wed, 22 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पीड़ित शूटर वीशू तोमर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में बिनौली रोड  पुलिस चौकी में सोमवार को शाम के समय कुछ पुलिस कर्मियों ने नेशनल स्तर के जूनियर शूटर को रोका और उसकी पिटाई की और कई घंटे चौकी में यातनाएं देकर छोड़ दिया। साथ ही किसी को बताने पर जेल भेजने की धमकी दी। कोच की शिकायत पर एसपी ने सीओ को जांच सौंपी।
विज्ञापन

  गांव बिनौली में स्थित यूथ शूटिंग स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षु और नेशनल स्तर के शूटर वीशू तोमर सोमवार को शाम के समय बड़ौत से मैजिक में सवार होकर बिनौली एकेडमी में जा रहा था। जब  मैजिक बिनौली रोड पुलिस चौकी के सामने पहुंची तो कुछ पुलिस कर्मचारी ने मैजिक को रोक लिया। तभी कुछ लोग मैजिक से उतरकर भागने लगे, लेकिन वीशू वहीं खड़ा हो गया। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की और चौकी में कई घंटे बैठा कर यातनाएं दीं। बाद में छोड़ दिया। साथ ही किसी को बताने पर जेल भेजने की धमकी दी।  इसके बाद वीशू तोमर ने फोन कर अपने कोच अरविंद तोमर और पिता रविंद्र तोमर (जो दिल्ली पुलिस में तैनात है) को घटना के बारे में सूचना दी।
  सूचना मिलते ही कोच ने एसपी बागपत को सूचना दी। एससी ने सीओ कर्मवीर को घटना की जांच सौंपी। सीओ शाम को ही मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बाद में देर रात ही पीड़ित शूटर वीशू तोमर परिजनों के साथ थाना बड़ौत में पहुंचे और आरोपी  पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी और एसपी से हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा यदि एसपी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की तो आईजी मेरठ से संबंधित पुलिस कर्मियों की शिकायत होगी। दूसरी सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा शूटर को पुलिस कर्मियों के पीटने की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें