फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीद हत्याकांड की फाइल पुलिस ने फिर खोली 

Sun, 08 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत शहर के यमुना रोड स्थित मकान में हुई युवक फरीद की हत्या के चर्चित केस की फाइल पुलिस ने दोबारा खोल दी है। इस मामले में जानलेवा हमले के आरोपी रफीक समेत कई आरोपियों को पुलिस क्लीन चिट दे चुकी है। 
विज्ञापन


बागपत के देवी चौक मोहल्ला निवासी युवक फरीद की 27 अप्रैल 2016 को यमुना रोड पर स्थित एक मकान में गोली लगने से मौत गई थी। मृतक के परिजनों ने कांस्टेबल रघुवीर, कांस्टेबल जितेंद्र, भाकियू नेता चमनलाल के बेटे सोनू व मोनू के अलावा हितैष पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर, जिस मकान में वारदात हुई थी उस मकान की मालकिन कृष्णा देवी ने आरोप लगाया था कि पुरानी तहसील मोहल्ले के युवक रफीक ने अपने 8-10 साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था। आरोपी रफीक व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने फरीद की हत्या के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जबकि, दूसरे केस के आरोपी रफीक व उसके साथियों को विवेचना के आधार पर क्लीन चिट देते हुए केस में फाइल रिपोर्ट लगा दी थी। 
एसपी अजय शंकर राय पिछले दिनों जेल का निरीक्षण करने पहुंचे तो उनके सामने जेल में बंद आरोपी कांस्टेबल रघुवीर ने पूरे केस के बारे में बताया। साथ ही कई लोगों ने उनसे केस की दोबारा से विवेचना करने की मांग की। एसपी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए केस की दोबारा से विवेचना करने के कोतवाली पुलिस को निर्देश दे दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें