फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार के रुपये मांगने पर किया विवेक का कत्ल

Sun, 18 Sep 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
दोघट पुलिस द्वारा पकड़े गए विवेक हत्याकांड के आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कस्बा टीकरी में विवेक की हत्या उधार के रुपये मांगने पर की थी। पुलिस ने इसका खुलासा कर दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


कस्बा टीकरी में 12 सितंबर की शाम आठ बजे विवेक पुत्र विक्रम की पांच-छह युवकों ने दुकान से सामान खरीदते समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। मृतक की मां गुड्डी ने इस मामले में पांच युवकों को नामजद कराकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचना मिली विवेक हत्याकांड में शामिल दो हत्यारोपी पुसार बस स्टैंड पर खड़े हैं।

इस सूचना पर पुलिस ने पुसार बस स्टैंड पर जांच शुरू कर दी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे और चार कारतूस बरामद मिले। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने पकड़े राजीव पुत्र बाबू और राहुल पुत्र ब्रहम सिंह निवासी टीकरी से पूछताछ के बाद बताया राहुल और नितिन ने टीकरी कस्बे में मछली पालन के लिए मृतक विवेक से रुपये उधार लिए थे। विवेक बार-बार उनसे रुपये वापस देने की मांग कर रहा था।

इससे परेशान होकर उन्होंने मोनू जाट पुत्र कंवर पाल निवासी रोहटा के साथ मिलकर विवेक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।  शनिवार को पुलिस ने    दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा। अब इस मामले में चार हत्यारोपी फरार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें