फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सीमा पर मोहसिन कैराना गिरफ्तार, साथी भागा

Sun, 07 Jan 2018 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हिरासत में मोहसिन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी-हरियाणा सीमा पर निवाड़ा चौकी पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। पकड़ा गया आरोपी मोहसिन कैराना है। आरोपियों ने भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्राली सवार दो लोगों को कब्जे में ले रखा था। उनका इरादा ट्रैक्टर लूटना था। आरोपियों की मुकीम काला गैंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


 पुलिस के मुताबिक सोनीपत के चमरेड़ा गांव के जाहिद और मान सिंह ट्रैक्टर-ट्राली में भूसा लादकर शुक्रवार की रात में करीब एक बजे लोनी जा रहे था। हरियाणा की ओर निवाड़ा पुल के पास दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनका ट्रैक्टर रुकवा लिया और उस पर सवार होकर चल दिए।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे वाहन सवारों ने उनको देख लिया और इसकी जानकारी निवाड़ा चौकी पुलिस को दी। जैसे ही ट्रैक्टर निवाड़ा चौकी के पास पहुंचा, पुलिस ने चेकिंग के लिए ट्रैक्टर रुकवा लिया। ट्रैक्टर पर सवार दोनों बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने बल का प्रयोग कर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब हो गया। चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहसिन पुत्र सलीम निवासी कैराना है। पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका साथी शौकीन निवासी शामली भाग निकला है।

उनका इरादा ट्रैक्टर लूटने का था। चौकी इंचार्ज ने कहा मोहसिन को जेल भेजा। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी मुकीम काला गैंग के सदस्य हैं। इसकी जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली में भी पकड़ा जा चुका है मोहसिन
बागपत। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहसिन ने बताया कि इससे पहले दिल्ली में जानलेवा हमले के केस में पकड़ा जा चुका है। इसे पुलिस तस्दीक करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें