फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री की फांसी लगाकर हत्या 

Mon, 13 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मृतक बिट्टू उर्फ काला (फाईल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के गुराना रोड निवासी राजमिस्त्री की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। रविवार को उसका शव मकान के पीछे खाली पड़े मकान में पड़ा मिला। उसके गले में फांसी लगाने के निशान मिले हैं। परिजनों ने बताया कि उसे शनिवार की रात दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मृतक बिट्टू उर्फ काला (27 वर्ष) पुत्र मांगेराम राजमिस्त्री का काम करता था। शनिवार की रात करीब 10 बजे उसे दो युवक घर से बुलाकर ले गए थे। रात को वह घर नहीं पहुंचा। रविवार की सुबह जब उसकी तलाश की गई तो उसका शव उसी के मकान के पीछे खाली पड़े मकान में पड़ा मिला। उसके गले पर फांसी लगाए जाने के निशान थे। परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। इस संबंध में मृतक के भतीजे सचिन पुत्र रामकिशन ने अज्ञात में कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिट्टू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसकी पत्नी सोनिया का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के दो बेटे रूपक (7 वर्ष) और नैतिक (5वर्ष) हैं। इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें