बागपत। बिहारीपुर भट्ठे पर विवाहिता को नशीला पदार्थ खिला अपहरण करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने विशेष समुदाय के व्यक्ति पर किडनैप का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। इस वारदात के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी है। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की।
बरवाला निवासी महिला ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया उनका परिवार पिछले एक माह से बिहारीपुर गांव के पास स्थित एक भट्ठे पर ईंट पथाई का कार्य करता है। तीन दिन पहले भट्ठे से उनकी पुत्रवधू घर से रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। तलाश करने के बाद पता चला उनकी पुत्रवधू को वहां पर काम करने वाला एक व्यक्ति नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण करके ले गया है। दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन दोनों कहीं पता नहीं चला। आरोपी के परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण टकराव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाली पुलिस ने कहा महिला की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कामयाबी मिलेगी।
तमंचे के बल पर युवती के साथ दुष्कर्म किया
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला मंगलवार को सुबह के समय किसी काम से खेत में गई। इसी दौरान गांव के दो युवक तमंचे लेकर वहां पहुंचे और तमंचे के बल एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जबकि दूसरा युवक उसकी रखवाली में खड़ा रहा। बाद में आरोपी युवक महिला को पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला ने घर जानकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। गांव के कुछ लोगों ने मामले में समझौता करने के लिए बातचीत की, समझौता नहीं होने पर महिला ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।