फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लियाकत की रंजिश में की गई थी हत्या 

Fri, 17 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कोवातली से काठा गांव के सोनू को जेल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव के डंपर चालक लियाकत की हत्या के मामले में पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सोनू को कोर्ट में पेश कर दिया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी राहुल को पकड़ पाने में पुलिस अभी तक कामयाब नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक रंजिश के चलते लियाकत की हत्या की गई है। 
विज्ञापन


 काठा गांव के युवक लियाकत की मंगलवार रात करीब 8.30 बजे धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। इसको लेकर भारी हंगामा हुआ था। मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही राहुल बोड़ा, उसके तहेरे भाई सोनू तथा कपिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने आरोपी सोनू को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य दो आरोपी फरार चल रहे हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सोनू को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में कोर्ट में पेश किया। वहां से उसको जेल भेज दिया गया है। उधर, फरार आरोपी राहुल और कपिल की गिरफ्तारी के लिए बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत कई स्थानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे रही है, लेकिन पुलिस उसको पकड़ पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। सीओ क्राइम श्वेताभ पांडेय ने आरोपी सोनू को जेल भेजे जाने की पुष्टि की है। पूछताछ करने पर उसने बताया कि लियाकत की हत्या रंजिश के चलते की गई है। अन्य दो आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

मुझे केस में झूठा फंसाया 
बागपत। जेल जाते समय आरोपी सोनू ने कहा कि उसके चचेरे भाई सोनू ने अपने साथी कपिल के साथ मिलकर लियाकत की हत्या की है। उसे तो केस में झूठा फंसाया गया है। वह तो घटनास्थल के आसपास भी नहीं था। हत्या क्यों की, इसकी उसको कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


गांव में तनावपूर्ण शांति  
बागपत। काठा गांव में तीसरे दिन भी तनावपूर्व शांति बनी हुई है। मृतक लियाकत का परिवार दहशत में है। वे अपने मकान से बाहर निकलने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। गांव में पुलिस बल तैनात है। खुफिया तंत्र के लोग गांव की गतिविधियों पर नजर लगाए हुए हैं। 

राहुल को गिरफ्तार करो 
बागपत। केस के मुख्य आरोपी राहुल की गिरफ्तारी की लोग मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि आरोपी राहुल को जल्द पकड़ा जाना बेहद जरूरी है, वरना और भी वारदात को अंजाम दे देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें