फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला लेने के लिए की हत्या

Mon, 23 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में छात्र प्रतीक के हत्यारोपियों से पूछताछ करते एएसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत। प्रतीक लांबा की हत्या मारपीट का बदला लेने के लिए की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों से पूछताछ के बाद बताया यदि वे उसकी हत्या न करते तो वह हमारी हत्या कर देता। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे बरामद किए हैं। उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।    
विज्ञापन


 अर्जुनपुरम बड़ौत निवासी प्रतीक लांबा की 20 मई को उस समय हत्या कर दी थी। जिस समय वह बाजार में सामान लेने जा रहा था। इस संबंध में मां रेखा देवी ने एक जेल में बंद लव समेत तीन को नामजद करा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद आरोपी मोहित उर्फ काला पुत्र कंवर पाल फौजी गोविंद विहार कॉलोनी बड़ौत और लक्ष्य पुत्र सहदेव देशू पट्टी बावली को गिरफ्तार किया। 

एएसपी अजी जुल हक ने बताया पकड़े गए आरोपियों के साथ प्रतीक लांबा ने मारपीट की और वह उनकी हत्या भी कर सकता था। वहीं दूसरी ओर जेल में बंद लव पुत्र अनिल निवासी पट्टी चौधरान बड़ौत से भी प्रतीक की एक लड़की को लेकर रंजिश चल रही थी। बागपत तारीख पर आने के बाद दोनों आरोपियों से लव ने बात की कि प्रतीक को मार दो।  उसकी हत्या की।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचे, खोखे और कारतूस बरामद किए और उन्हें कोर्ट ने जेल भेजा। पकड़ा लक्ष्य बड़ौत के एक कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। जबकि मोहित इंटर पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें