फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किशोरियों के अपहरण की कोशिश

Sun, 11 Sep 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कोतवाली में तहरीर देने जाते ठाकुरद्वारा मोहल्ले के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा मोहल्ले में युवकों ने तमंचे के बल पर दो किशोरी के अपहरण का प्रयास किया। किशोरियों के शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर युवकों को नामजद किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिशें दीं। 
विज्ञापन


शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी ब्रह्म सिंह ने बताया  शनिवार की रात साढ़े आठ बजे एक दर्जन से अधिक विशेष समुदाय के युवकों ने तमंचों के बल पर दो किशोरियों का अपहरण करने का प्रयास किया। मोहल्ले में शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

उसने बताया सुबह से ही आरोपी युवक घर के चक्कर लगा रहे थे। रात के समय वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। यदि लड़कियां शोर नहीं मचाती तो उक्त युवक उनका अपहरण कर लेते। मोहल्ले के लोगों के एकत्र होने पर युवक वहां से भाग गए। मोहल्ले के लोगों ने बताया आरोपी युवकों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक तमंचे लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। 
विज्ञापन


पीड़ितों ने दर्जनों लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग की। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें