फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव में खलल न डाल दे इनामी हप्पू

Wed, 15 Nov 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार रुपये का इनामी अजीत उर्फ हप्पू पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ है। आरोपी निकाय चुनाव में भी दखल डाल सकता है। उसको पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। उसकी पुलिस को जनपद में समय-समय पर लोकेशन मिलती रही है, लेकिन अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन


बावली निवासी अजीत उर्फ हप्पू बड़ौत कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ, हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी और धमकी समेत विभिन्न धाराओं के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2015 में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बावली गांव में ही दो भाइयों की हत्या की।

बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में हप्पू फरार चल रहा है और अन्य आरोपी जेल जा चुके हैं। इसी केस में हप्पू पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस को हप्पू की बावली के जंगल के अलावा कई स्थानों पर लोकेशन मिल चुकी है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में हप्पू निकाय चुनाव में भी दखल दे सकता है। उसे पकड़ना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना है।  एएसपी अजय कुमार सिंह का कहना है कि इनामी अजीत उर्फ हप्पू की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें