फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत 15 पर गुंडाएक्ट

Thu, 08 Oct 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में पंचायत चुनाव के मद्देनजर छपरौली ब्लाक प्रमुख बीरमति के बेटे कृष्णवीर समेत 15 लोगों पर पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। आरोपियों पर जल्द ही जिला बदर की कार्रवाई की तैयारी में पुलिस लगी हुई है।
विज्ञापन


छपरौली थाना प्रभारी धर्मेंद्र पंवार ने बताया कि आरोपी कृष्णवीर प्रमोद गांगनौली की हत्या में शामिल रहा है। इसके अलावा ट्यौढ़ी गांव में पुलिस सुरक्षा में बड़ौत तहसील के सब रजिस्ट्रार रामकिशोर और उनके पड़ोसी राजवीर की हत्या करने के आरोप में जेल गया था।

आरोपी अपने गांव और क्षेत्र में घूम रहा है। इसी को देखते हुए आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। शराब तस्कर पिंटू उर्फ विजय सिनौली के अलावा पवन पुत्र ओमकार चांदनहेड़ी, मनोज पुत्र सहीराम सिनौली, शाहरूख पुत्र यामीन छपरौली, प्रमोद पुत्र पालू शबगा, कपिल पुत्र चंद्रपाल चांदनहेड़ी, महताब उर्फ अरुण पुत्र चंद्रपाल चांदनहेडी, सद्दाम पुत्र जैनूदीन छपरौली, इमरान पुत्र उमर बदरखा, सुधीर पुत्र रोहताश सिनौली, प्रमोद पुत्र जबर सिंह सिनौली, नीटू पुत्र सुरेश पाल हेवा, देवेंद्र पुत्र सुरेशपाल हेवा, चांद पुत्र मोरा सिनौली, साजिद पुत्र ताज मोहम्मद लूंब पर भी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसओ ने बताया कि आरोपियों को जिला बदर के लिए प्रशासन के पास फाइल भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें