फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठीना में घर में सो रहे किशोर की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया, गंभीर

Fri, 14 Oct 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत के अहमदपुर गठीना में घायल गौरव । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत । कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर गठीना गांव में घर की छत पर सो रहे किशोर की गर्दन पर धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मे कहा जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अहमदपुर गठीना निवासी कर्म सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर की रात गांव में उसके बेटे शीतल और गौरव घर पर अकेले थे। शीतल रामलीला देखने चला गया, जबकि गौरव घर की छत पर जाकर लेट गया। इस बीच एक अज्ञात व्यक्ति मुंह लपेटे हुए छत पर पहुंचा और गौरव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गौरव ने उसका विरोध भी किया। इस बीच रामलीला देखकर शीतल घर पहुंचा तो उसने अपनी छत पर एक व्यक्ति को धारदार हथियार लिए खड़े हुए देखा।

कर्म सिंह का कहना है कि शीतल उसे पहचान नहीं पाया। घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया । बृहस्पतिवार को परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। कर्म सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें