फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची की हत्या से गम और गुस्सा

Thu, 10 Sep 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले में अगवा कर बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या से लोगों में गम और गुस्सा है। परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों ने कहा कि बच्ची की हत्या से हर कोई हतप्रभ है।
विज्ञापन


अगवा कर बच्ची से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने से परिवार के लोग काफी सदमे में हैं। उसके पिता और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग उस मनहूस क्षण को कोस रहे थे जब वह घर से बाहर निकली थी। परिवार के लोगों ने कहा कि यदि बच्ची घर से बाहर नहीं गई होती तो शायद यह दिन नहीं देखना पड़ता।

 उधर, स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक बच्ची के गले और चेहरे पर चोट के निशान है। इससे साफ है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई। बच्ची के साथ रेप किया गया है या नहीं इसका पता लगाने के लिए स्लाइड बनाई गई है। लैब में जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक उसके गुप्तांगों पर निशान मिले हैं। इससे आशंका लगाई जा रही है कि हत्या से पहले बच्ची से रेप किया गया है। इस बारे में कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। रेप का पता लगाने के लिए स्लाइड बनाई गई है।

रिश्तेदार पर बच्ची की हत्या का शक
बागपत। एसएचओ के मुताबिक बच्ची के पिता का कहना है कि उसका एक रिश्तेदार उससे रंजिश रखता है। आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसने आशंका जताई है कि उसने ही उसकी बेटी की हत्या की है। हालांकि इस मामले में अभी तहरीर नहीं आई है। पुलिस आरोपी को पूछताछ करने के लिए कोतवाली ले आई है।

लाश देखकर लौट आई पुलिस
बागपत।  घटनास्थल पर बच्ची के शव के अलावा कुछ नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि बच्ची की हत्यारों ने किसी अन्य जगह पर हत्या की है। उसके बाद शव को यहां पर लाकर फेंका है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि जानकारी पर दो पुलिसकर्मी बाइक से वहां पर आए थे, लेकिन शव को देखकर पुलिस वाले लौट गए। घंटों तक शव घर पर ही पड़ा रहा।

बच्ची के मुंह में भर रखी थी मिट्टी ः बच्ची के परिजनों ने बताया किहत्यारों ने बच्ची के मुंह में मिट्टी और गोबर भर रखा था। उसके मुंह से मिट्टी गोबर किसी तरह से निकाला गया।

ऐलान भी कराया ः मृतका बच्ची के भाई ने बताया कि जब उसकी बहन का पता नहीं चला, तो उसने मस्जिद में ऐलान भी कराया था।

चार घंटे में पुलिस ने तय की एक किलोमीटर की दूरी
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शव सुबह दस बजे मिल गया था। सूचना देने के बाद भी लोग पुलिस का इंतजार करते रहे। दोपहर दो बजे पुलिस की गाड़ी वहां पर पहुंची आैर शव को कब्जे में लिया। जबकि, पुराना कस्बा से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर घटनास्थल है। पुलिस का कहना है कि आरोप निराधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें