फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीपुर मोड़ पर सिपाही को कुचलने की कोशिश

Tue, 10 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । हरियाणा की ओर से आ रही मारुति कार  में सवार युवकों ने चेकिंग के दौरान गौरीपुर मोड़ पर हेड कास्टेबल को कुचलने का प्रयास किया। इससे सिपाही घायल हो गया। घटना से वहां हंड़कंप मच गया सूचना पर एसपी ने मौका मुआयना किया। पकड़े गए युवक मेरठ के बताए गए है। 
विज्ञापन


सोमवार रात करीब दस बजे हरियाणा की ओर से मारुति कार में तीन युवक तेज गति से  बागपत की ओर आ रहे थे। गौरीपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने मारुति कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन युवको ने बाइक पर खड़े सिपाही कर्मवीर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया।

पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने मारुति कार सवार युवकों को गौरीपुर मोड़ के पास दबोच लिया। इस पर पूछताछ के दौरान  युवकों ने खुद को मेरठ निवासी बताया। उन्होंने कहा कि वे  हरियाणा के होटल पर खाना खाने गए थे, लेकिन वहां रुपये दिए बिना भाग रहे थे। तेज गति से मारुति को निकालने के चक्कर में सिपाही की बाइक में टक्कर लग गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही एसपी रविशंकर छवि ने मौका मुआयना कर युवकों से सख्ती से पूछताछ कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर वंदना चौक पर सीओ कर्मवीर सिंह ने संदिग्ध वाहन में एक युवक को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें