फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगनौली खूनी कांड के पंकज के पिता को देखने नहीं आया डॉक्टर

Mon, 17 Oct 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पंकज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोघट।  गांगनौली गांव के खूनी कांड से हर कोई सहमा हुआ है। पंकज के पिता रामफल दो दिन से बीमार हैं। गांव के डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन उसने घर पर आने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन


 रामफल का तो यहां तक कहना है कि उनके घर पर पुजारी भी नहीं आ रहे है। पशुओं को चारा नहीं मिल रहा है। गांव का एक व्यक्ति उनके घर पर आता था और पशुओं को चारा डालता था, पुलिस ने उसको भी घर पर आने से मना कर दिया है। ऐसी स्थिति में उसका गांव में रहना बड़ा मुश्किल हो रहा है।  

वहीं रामफल का कहना है कि उनकी पत्नी सविता और बेटी प्रीति की सोमवार (आज) तेरहवीं होगी। इसके लिए गांव के पंडित को घर पर पूजा पाठ करने को कहा गया, लेकिन पंडित ने घर पर आने से साफ इंकार कर दिया। रामफल का कहना है कि उनकापूरे परिवार बर्बाद हो गया। गांव में काफी पुलिस बल तैनात है। लेकिन उनके घर पर एक पुलिस कर्मी भी नहीं रहता है। मकान से कुछ दूरी            पर पुलिसवाले आराम से बैठे रहते है। ऐसी स्थिति में प्रमोद गैंग दोबारा से          घर पर आकर वारदात कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें