फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर विवाहिता से गैंगरेप, मारने की कोशिश

Wed, 27 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। विवाहिता को अगवा कर तीन दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार की सुबह विवाहिता बेहोश हालत में ककड़ीपुर चैक पोस्ट के पास एक खेत में पुलिस को मिली। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन


   पीड़ित महिला शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली है। उसका निकाह आठ साल पहले रठौड़ा निवासी वसीम पुत्र जहूर से हुआ था। अब उसके एक लड़का और एक लड़की है।  छह माह पूर्व महिला का अपने पति  से झगड़ा हो गया और वह तभी से अपने पिता के घर पर      रही है। 23 अप्रैल को वह बाजार में सामान लेने गई और लापता हो गई थी। उसका पता न लगने पर 24 अप्रैल को  पिता ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

मंगलवार की सुबह ककड़ीपुर चैक पोस्ट के पास जंगल में  किसानों को खेत में महिला बेहोशी की हालत में  मिली। इसकी सूचना उन्होंने ककड़ीपुर पुलिस चौकी को दी। वहां से एसआई फिरोज अख्तर मौके पर पहुंचे और महिला को वहां से उठाकर सीएचसी बड़ौत लेकर पहुंचे। होश में आने पर महिला ने बताया 23 अप्रैल को जब वह बड़ौत में बाजार जा रही थी, तभी उसका जेठ महबूब बाजार में मिला और कहा तुम मेरे साथ चलो, तुम्हारा पति के साथ समझौता कराऊंगा और उसे कार में बैठा लिया।  
विज्ञापन


महिला के अनुसार  कार में बैठते ही उसने उसे फल खाने के लिए दिए और पानी पीने को दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह एक नलकूप के कमरे में बंद थी। वहां पर उसका पति वसीम, जेठ महबूब और नाजिम मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जब उसे थोड़ा होश आता तो वे उसकी पिटाई कर नशे का इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर देते थे। 

पुलिस के अनुसार तीन दिन तक वे उसके साथ गैंगरेप करते रहे। उससे एक कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा। मना करने पर उसकी पिटाई भी की और गला दबाकर मारने की कोशिश की, तो वह बेहोश हो गई। उसे मरा समझकर वे जंगल में फेंक कर भाग निकले। 

  गंभीर रूप से घायल विवाहिता को सीएचसी बड़ौत के चिकित्सकों  ने प्राथमिक इलाज करके महिला को जिला अस्पताल रेफर किया। वहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया। वहां महिला की हालत गंभीर बताई गई है।

इस संबंध में बड़ौत कोतवाली के प्रभारी वीके सिंह ने बताया गुमशुदगी को अपहरण, हत्या का प्रयास और गैंगरेप की धारा में तरमीम करने की कार्रवाई शुरू कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। आरोपियों के घरों पर दबिश भी दी गई, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले। उन्होंने कहा आरोपियों को शीघ्र पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।

 किशोरी से रेप करने का आरोपी हिरासत में 
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

 लुहारा से लापता किशोर हरियाणा से मिला 
अमीनगर सराय। गौसपुर गांव का 13 वर्षीय जामील, 24 अप्रैल को लुहारा गांव से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। सिंघावली अहीर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मंगलवार को जामील, सोनीपत के बहालगढ़ से मिल गया है। पुलिस के अनुसार वह खुद ही वहां पर चला गया था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें