फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड इंस्पेक्टर समेत दो जेल भेजे

Wed, 22 Feb 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बा की चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र चौधरी और उनके दोस्त टेलर बाशिद की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी फूड इंस्पेक्टर जयवीर सिंह और रिटायर हेड कांस्टेबल रोहताश को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


खेकड़ा कस्बा निवासी पुष्पेंद्र चौधरी अपने दोस्त टेलर बाशिद के साथ बाइक पर सवार होकर 19 फरवरी को करीब पौने आठ बजे पांडव पुलिया के पास से गुजर रहे थे। तभी उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। मृतक पुष्पेंद्र के भाई डॉ. सुरेंद्र सिंह ने आरोपी कर्मवीर, सहदेव, जयवीर, रोहताश, राम कुमार, रोहन और  प्रवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने नामजद आरोपी अलीगढ़ नगर निगम में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक के पद पर तैनात जयवीर और दिल्ली पुलिस के रिटायर हेड कांस्टेबल रोहताश को सोमवार की रात में रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने  दोनों को जेल भेजा।
विज्ञापन



खेकड़ा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने बताया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ दोहरे हत्याकांड में जेल जाते समय दोनों आरोपियों ने कहा उनका पुष्पेंद्र और बाशिद हत्याकांड से कोई लेनादेना नहीं है। उनको केस में साजिश के तहत फंसाया गया है।

दो लोग अज्ञात बताएं, जांच शुरू
खेकड़ा। चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र धामा और टेलर बाशिद की हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष ने दो अज्ञात लोग भी वारदात के समय पुलिस अफसरों को बताए हैं। 
  पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया सात नामजद समेत दो अज्ञात लोगों पर  पुलिस जांच कर रही है। उधर, इस मामले की जांच में अन्य भी कई नाम सामने आ सकते हैं। एसपी ने कहा दोहरे हत्याकांड की गंभीरता के साथ पुलिस टीमों जांच कर रही है। 

‘हत्या का झूठा आरोप, जेल से चुनाव लडूंगा’

बागपत। खेकड़ा के डबल मर्डर में जेल गए आरोपी रोहताश ने कहा चेयरपर्सन नीलम धामा के परिवार से कभी कहासुनी तक नहीं हुई, हत्या करने का आरोप झूठा है। यह ओछी राजनीति है।  खेकड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जरूर लडूंगा। पुलिस अभिरक्षा में रिटायर दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रोहताश ने बताया  उसने वर्ष 2011 में दिल्ली पुलिस से वीआरएस ले लिया था। तभी से चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं।

चेयरपर्सन नीलम धामा के देवर पुष्पेंद्र और टेलर बाशिद की 19 फरवरी की रात में जिस समय हत्या हुई, उस समय वह स्वीट्स की दुकान में करीब 20 लोगों के साथ बैठा था। दोहरे मर्डर के थोड़ी देर बाद थाना पुलिस के एक अधिकारी का फोन आया। उनके कहने पर मै थाने चला गया था। उनका इस हत्याकांड से कोई लेना-देना नहीं है। मृतक के परिजन मुझे हत्या में जेल भिजवाकर चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते हैं।

जेल में ही रहकर  खेकड़ा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा जाएगा। फूड इंस्पेक्टर जयवीर ने कहा वह रविवार की छुट्टी होने के कारण अपने बच्चों से मिलने के लिए अलीगढ़ से घर में आया था। पुष्पेंद्र के परिजनों ने उसको जेल भिजवा दिया। मृतक के परिवार के लोगों ने उनके पिता रामपाल सिंह की हत्या कर रखी है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें