फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे दिखा कर छात्राओं से छेड़छाड

Tue, 15 Sep 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत नगर के एक इंटर कॉलेज के पास छात्राओं को तमंचे दिखाकर चार युवकों ने छेड़छाड़ की और उनके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। वहां मौजूद शिक्षकों ने घेरकर चारों युवकों को कॉलेज में बंद कर लिया और पिटाई  के बाद पुलिस को  सौंप दिया।
विज्ञापन

सोमवार को छुट्टी होने के बाद नगर के एक इंटर कॉलेज छात्राएं घर जा रही थी। तभी चार युवक आएं और उन्होंने तमंचे सटाकर उनके साथ छेड़छाड़ की और उनके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया।

शोर सुनकर कॉलेज के शिक्षक उधर दौड़े तो युवक भागने लगे। मगर, शिक्षकों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया और कॉलेज के अंदर बंद कर जमकर पिटाई की। इसके बाद सभी के पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष रामजीलाल ने बताया कि तीनों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें