फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म

Mon, 01 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर तमंचे से आतंकित करते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग निकला। इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। किशोरी को अकेली देख गांव का ही एक युवक घर में जा घुसा और तमंचे के बल पर उसके साथ दुराचार किया। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया।

जाते समय युवक यह धमकी भी दे गया कि यदि पुलिस में या किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। जब उसके परिवार के लोग खेत से आये तो उसने अपने परिवार के लोगों को सारी कहानी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोग उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और एक युवक  के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। 
कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने बताया कि तहरीर ले ली गई है मगर अभी मामला मारपीट का लग रहा है इसकी जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें