फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से नहीं खुला जाम

Fri, 01 Apr 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत-सोनीपत मार्ग पर जाम में फंसे ट्रक चालक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में चार दिन से बागपत का जाम खुल नहीं सका है। निवाड़ा पुल की मरम्मत के चलते सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी यातायात व्यवस्था संभालने में असफल साबित हो चुके है। 
विज्ञापन


बागपत में आने वाले अब खुद ही रास्ता बदलने पर मजबूर हो रहे हैं, लेकिन जिसको जानकारी नहीं वे बागपत में आकर जाम के झाम में फंसते जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाएं नाकाफी साबित हुईं हैं। चार दिन से लगातार जाम लग रहा है और लोग फंस रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बागपत को जाम से मुक्ति दिलाने की कोई व्यवस्था नहीं कर सके हैं।

भारी वाहनों का जिले में प्रवेश अभी तक नहीं रोका गया है। मुश्किल तो यह है कि भारी वाहनों को दिल्ली में भी प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा। इस कारण वाहनों के लिए बागपत के सिवा कोई रास्ता नहीं रह गया है। पुलिस ने बागपत के राष्ट्र वंदना चौक पर तो रास्ता रोक दिया है, इससे दिल्ली रोड, मेरठ रोड, बड़ौत रोड पर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं हैं।
विज्ञापन


हालांकि रोडवेज की बसों को अमीनगर सराय होते हुए बड़ौत की ओर निकाला जा रहा है। ट्रकों की 10 किमी लंबी लाइन को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। डीएम ने ली पुल मरम्मत की प्रगति रिपोर्ट ः बागपत। ट्रैफिक जाम की स्थिति के निवारण के लिए आयोजित बैठक में पुल की मरम्मत की प्रगति रिपोर्ट ली गई। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बालेंद्र कुमार ने बताया कि पुल के 19 ज्वाइंट की मरम्मत 5 अप्रैल तक पूरी करा दी जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें