फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यौढ़ी में संघर्ष, लाठी डंडे चले, चार घायल

Thu, 13 Apr 2017 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्यौढ़ी गांव में सबमर्सिबल से पानी को लेकर दो समुदाय के लोगों में जमकर पथराव और लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्ष के एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


 ट्यौढ़ी गांव में याकूब का आरोप है कि राजपाल पक्ष के सबमर्सिबल का पानी उनके घर में गिरता है। इसको लेकर कई दिन से विवाद चल रहा था। बुधवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले गाली-गलौच और फिर पथराव, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़ रहे लोग भाग निकले।

इसमें  घायल नगमा पुत्र याकूब, आशु पुत्र याकूब और बिलकिश पत्नी याकूब,  दूसरे पक्ष के राजपाल पुत्र महेंद्र घायल हो गए हैं। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


10 के सिक्के देने पर कंडक्टर-युवक में मारपीट
बड़ौत।  मोनू कुमार बुढ़ाना का रहने वाला है। बुधवार को वह बड़ौत डिपो की रोडवेज बस में बड़ौत आ रहा था। जब बस के कंडक्टर अरविंद कुमार ने उससे किराया मांगा तो उसने 10 रुपये के सिक्के कंडक्टर को दिए तो कंडक्टर ने उन्हें नकली बताकर लेने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी हुई और मारपीट शुरू हो गई।

इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक और परिचालक को कोतवाली ले आई। परिचालक ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ। आपस में समझौते की बात चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें