फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीकलां में बच्चों के विवाद में झगड़ा, हंगामा 

Sat, 25 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
बागपत। मवीकलां गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। वहां पर हंगामा हो गया। दोनो पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। 
विज्ञापन


मवीकलां निवासी महिला गुड्डी पत्नी हरपाल ने बताया कि उसका भतीजा सूर्यम शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घेर में खेल रहा था। बच्चों के विवाद में पड़ोसी कपिल पक्ष ने वहां पर पहुंचकर सूर्यम के साथ मारपीट कर दी। वह बचाव में पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह काफी भयभीत है। उधर, कपिल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया कि विपक्षी परिवार ने उन पर हमला किया है। इसमें कई लोग चोटिल हुए। इससे वहां पर हंगामा हो गया। लोगों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस 
बागपत। कानौनी गांव में ताश खेलते समय शनिवार को दो पक्षों में कहासुनी हो गई। उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इससे वहां पर हंगामा हो गया। किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी कि गांव में गोली चली गई है। पुलिस तुरंत वहां पर पहुंची, लेकिन गोली चलने का मामला नहीं पाया। बाद में पुलिस वहां से लौट आई।
विज्ञापन


मामूली बात पर दो पक्ष भिड़े, तीन घायल 
किशनपुर बराल। रमाला गांव में मामूली बात पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। धारदार हथियार चले, इसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। रमाला गांव में शनिवार रात करीब साढे़ नौ बजे कश्यप मोहल्ले में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्ष एक ही परिवार के थे और मामूली कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ। धारदार हथियार और लाठी डंडे चले, इसमें विनय, बिट्टू समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ रमाला ने कहा अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें